सोनम यादव बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
गोठड़ा अहीर की बेटी सोनम यादव ने भारतीय सेना के चिकित्सा क्षेत्र में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।
सोनम यादव की सफलता पर ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया गया।
सोनम यादव की यह उपलब्धि गोठड़ा अहीर के साथ-साथ क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
लेफ्टिनेंट सोनम यादव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#facts #facebook #यादव #समाज