
ककरधा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा गत रात्रि को आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान दिये गये निर्देशो के क्रम में ग्राम ककरधा में आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुल 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही 10 बुखार पीड़ित व्यक्तियों की आरडीटी किट के माध्यम से मलेरिया जांच की गई, जिसमें सभी जांच परिणाम नकारात्मक (नेगेटिव) पाए गए।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों को मच्छर जनित रोगों, विशेषकर मलेरिया एवं डेंगू से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक समझाइश प्रदान की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार का बुखार आने पर तत्काल आशा कार्यकर्ता के माध्यम से रक्त जांच अवश्य कराएं तथा मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को सूचना दें, जिससे समय पर पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
शिविर में बीएमओ डॉ. सौरभ कुशवाह, मलेरिया निरीक्षक श्री नरसिंह गौड़, बीसीएम श्री नवीन यादव, प्रयोगशाला तकनीशियन श्री विकास शर्मा एवं मल्टी स्किल्ड वर्कर श्री पवन सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur