
रानीगंज के सर्किल सीओ (आईपीएस) प्रशांत राज हुड्डा रानीगंज रजिस्ट्री दफ्तर में एक बार फिर जांच करने पहुंचे। सी ओ ने जमीन बेंचने के नाम ठगी करने वाले एक नटवर लाल की जांच तेज कर दी है। इस मामले में प्रतापगढ़ के अजीत नगर के नटवरलाल मोहिउद्दीन उर्फ शादाब पर कई मुकदमें दर्ज हुए थे जिसके बाद पुलिस ने 25 हजार का ईनामिया घोषित करके गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हालांकि जेल जाने के कुछ ही दिन में वह छुट गया। जिसके बाद पुलिस इस मामले को पूरी तरह रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे की फेहरिस्त खंगालने में जुट गई है। वहीं इस जांच से पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से रजिस्ट्री दफ्तर में हड़कंप और खलबली मची है। पुलिस ने बैनामे में लगे हर कागजात की जाँच कर रही है। इधर बतादें रानीगंज में जमीन की प्लाटिंग के नाम पर लाखों करोड़ों का खेल चल रहा है। वहीं इसी तरह की एक प्लाटिंग के नाम पर ठगी और जालसाजी के फंदे में फंसाकर लाखों रुपये आरोपित नटवरलाल ठग लिया है। यह मामला लोगों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने गोलमोल कर रखा था, जब आई जी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र तक यह शिकायत पहुंची तो नटवरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें आई जी आर एस की शिकायत करने पर गोलमाल आख्या लगाई जा रही थी, जिसमें एक अधिकारी की भूमिका रही।