*रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव*
आज राजकीय उच्च पाठशाला रोहाड़ा में बच्चों को नशे और जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में रिटायर्ड सी एम ओ डॉक्टर के के रत्न ने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने उचित जीवन शैली में बदलाव करके, खानपान और खेलकूद, व्यायाम के महत्व के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पौष्टिक आहार लेने से हम स्वास्थ्य रहेंगे। उन्होंने बच्चों को हरी पत्तेदार खाने और जंक फूड से दूर रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ्य आत्मा निवास करती है।उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और मोबाइल का भी कम प्रयोग करने को कहा।नशे से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती है।स्कूल मुख्याध्यापक विकास धीमान ने डॉ के के रत्न का बच्चों को महत्पूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और बच्चे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते है और अन्य लोगों को भी जागरूक करते है।इस मौके पर राजकीय उच्च पाठशाला रोहाड़ा का समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।