*डॉ. विशाल राणा, अध्यक्ष - कुसुम फाउंडेशन* ने एक मानवीय मुद्दे को लेकर खेल मंत्री व हिमाचल प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है।
*अश्वनी जी*, जो दिव्यांग हैं और *नेशनल लेवल के पैरा शूटर* हैं, जिन्होंने अपने खेल से प्रदेश का नाम रोशन किया है, आज अपने परिवार की गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं
इसी को देखते हुए डॉ. विशाल राणा ने सरकार से मांग की है कि अश्वनी जी जैसे दिव्यांग राष्ट्रीय खिलाड़ी को *फैमिली पेंशन / आर्थिक सहायता* दी जाए, ताकि वे अपने बेटे का इलाज करा सकें और सम्मान के साथ जीवन जी सकें।