भरत तिवारी के परिजन प्रशांत किशोर से मिले, 24 जून को महापंचायत में बुलाया
#पटना के बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम में भोजपुर जिले के निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजनों और मित्रों ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की. परिजनों ने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले में न्याय दिलाने की मांग की. प्रशांत किशोर ने इस लड़ाई में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है.भरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से 24 जून को आयोजित होने वाली पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर समर्थन और सहयोग की अपील की.
#bihar #मुजफ्फरपुर #सीतामढ़ी #BREAKING #समस्तीपुर #bharttivari #bhojpuri #BhojpurNews