
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष, जागरूकता के साथ सख्ती की आवश्यकता। देवस्थानों, मंदिरों पर कचरा गंदगी फैला कर पर्यावरण हो रहा दुषित बिजासन माता इंदरगढ़, वन क्षेत्र, रामगढ़ विषधारी अभ्यारण क्षेत्र में वातावरण दूषित हो रहा।
बूंदी जिला क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल इंदरगढ़ बिजासन देवी मंदिर क्षेत्र में गंदगी फैलाकर पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है।
बिजासन माता मंदिर के आसपास दुकानदारों एवं परिवारों के द्वारा जूठन पत्तल दोना प्लास्टिक डिस्पोजल कचरा गंदगी आदि को मंदिर के आस पास ग्राम वुढ्कर्वर मुख्य मार्ग पर डालकर पर्यावरण एवं आसपास क्षेत्र को दूषित किया जा रहा है इस मार्ग से रामगढ़ विषधारी सेंचुरी का रास्ता व जिंद बाबा की बावड़ी के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन बीच मार्ग में गंदगी में कचरा बदबू फैलने से आने वाले पैदल यात्री मुंह पर कपड़ा ढंककर सफर करते हैं एवं स्थानीय प्रशासन को कोसते नजर आते हैं क्षेत्र के जागरूक लोगों का कहना है कि मंदिर परिषद क्षेत्र व दुकानदारों और आसपास के रहने वाले परिवार इसी मार्ग पर कचरा में गंदगी डालकर बदबू फैला रहे हैं और वातावरण को गंदा कर रहे हैं जिसके चलते बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालु भी प्रशासन की ओर से जन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण खुले में शोच जाने के लिए बाध्य है और गंदगी फैला रहे हैं ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका प्रशासन इंदरगढ़ द्वारा कचरा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कचरा गाड़ी चला कर घर-घर कचरा संग्रहण करने की व्यवस्था मंदिर क्षेत्र में नहीं होने से क्षेत्र का पर्यावरण वातावरण दूषित हो रहा है एवं मंदिर परिसर क्षेत्र के पास लगी वन विभाग की भूमि पर बेहताशा कब्जे अतिक्रमण किए जा रहे हैं बिजासन माता के मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यात्री दर्शन के लिए आते हैं राज्य सरकार को मंदिर परिसर क्षेत्र को साफ सुथरा रखने एवं विकास के संसाधन उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है क्षेत्र में सुप्रसिद्ध रामगढ़ विषधारी अभ्यारण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं वातावरण को दूषित किया जा रहा है केंद्र सरकार विश्व पर्यावरण दिवस के नाम पर करोड़ों रुपए का विज्ञापन छपवाकर प्रचार प्रसार कर रही है लेकिन क्षेत्र में जागरूकता लाने के साथ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है मंदिर परिषद क्षेत्र के लिए बिजासन विकास एवं कल्याण बोर्ड समिति बनी हुई है लेकिन समिति द्वारा भी स्वच्छता में साफ सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके चलते माता के मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के मन में रोष व्याप्त है।
क्षेत्र की मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री एवं पर्यावरण विभाग, वन विभाग एवं देवस्थान विभाग को पत्र लिखकर बिजासन माता मंदिर क्षेत्र जिंद बाबा बावड़ी मार्ग, ग्राम बुढकर्वर मार्ग एवं वन विभाग रामगढ़ विषधारी अभ्यारण विभाग क्षेत्र में कचरा गंदगी फैला कर पर्यावरण को दूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने के लिए कदम उठाने की मांग कर वन क्षेत्र भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है