#गुना - जिले में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक पदों की चयन सूची जारी
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में रिक्त बीएसी एवं सीएसी के पदों की पूर्ति हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार काउंसलिंग दिनांक 12 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें जिन अभ्यर्थियों ने अपनी स्वेच्छा से पद चयन हेतु काउंसलिंग में सहमति दर्ज की थी, जिला परियोजना समन्वयक सुश्री प्रेरणा गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिले में 17 विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं 84 जनशिक्षक चयन हेतु पात्र पाए गए। आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को अंतिम चयन सूची एवं नियुक्ति आदेश जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी किए गए।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh