अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने वाले 01 अभियुक्त को @balrampurpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त पीड़िता के घर में किराये पर रहता था। उसने पीड़िता की नौकरी की आवश्यकता का लाभ उठाते हुए स्वयं को तहसील एवं जिलाधिकारी कार्यालय का कर्मचारी बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न माध्यमों से लगभग ₹8 लाख ठग लिए। इसके बाद वह नियुक्ति का झूठा आश्वासन देकर पीड़िता को लगातार टालता रहा।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP