*स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित दीये विक्रय के लिए उपलब्ध*
---------------
जिले के स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित एवं पर्यावरण अनुकूल गोबर के दीये, ओम, शुभ-लाभ, स्वास्तिक व दीपावली पर्व की अन्य सामग्री सामान्य विक्रय के लिए उपलब्ध कराई गई है। आमजन पन्ना शहर स्थित डाकघर के बाजू में आजीविका रूरल मार्ट से इन दीयों को क्रय कर सकते हैं। यहां वैष्णव माता स्वसहायता समूह रक्सेहा की महिलाओं द्वारा पर्व की सामग्रियों का विक्रय किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य संस्थाओं में भी संपर्क कर दीये एवं पूजन सामग्री भेंट की और इनके क्रय एवं प्रोत्साहन का आग्रह किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने आम नागरिकों से महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का क्रय कर उत्साहवर्धन और आजीविका में सहयोग का अनुरोध किया है।
Panna, Panna | Nov 6, 2026