लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गाँव की इन महिलाओं ने बीते दिन मोकामा में दो तीन जगह चोरी करने के बाद बड़हिया हाई स्कूल के बाहर टायर दुकान से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया, जो वहां के कैमरे में कैद हो गयी।
बीते शाम पेज से इनकी वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इन महिलाओं को पहचान लिया और चोरी के लम्बे बैकग्राउंड की भी बात कही। ये महिलायें प्रोफेशनल चोर हैं, तभी साथ में दो बच्चों को भी रखती हैं और बच्चों को चोरी करने के लिये ये ट्रेंड भी करती हैं। लखीसराय जिला प्रशासन से अनुरोध रहेगा महिला का समुचित इलाज करे अन्यथा ये जिले का नाम बिहार भर में रौशन करेगी।
महिला होने के नाते लोग छोड़ देते हैं, मगर ये महिलायें एक आम दुकानदार को हज़ारों लाखों का नुकसान करवा देती हैं और फरार हो जाती हैं। कई लोग इनके साथ में बच्चा देखकर पिघल जाते हैं, मगर ये प्रोफेशनल चोर हैं। लखीसराय जिला प्रशासन से उम्मीद रहेगी, मामले को स्वतः संज्ञान लेकर चोरी के माल बरामद करने के साथ बढ़िया प्रेस विग्यप्ति निकाले।
#Mokama #Barahiya #लखीसराय #कजरा #Arma