Public App Logo
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह चरखी दादरी। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय नई अनाज मंडी परिसर में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस एवं स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। - Charkhi Dadri News