Public App Logo
मैहर से पूर्व #भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने भाजपा के तीन सांसदों—खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, सतना सांसद गणेश सिंह और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा पर तीखा हमला बोला है। त्रिपाठी ने तीनों सांसदों की कार्यशैली और हालिया बयानों को लेकर सवाल खड़े करते हुए विंध्य-बुंदेलखंड के हक और अधिकार की लड़ाई को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। नारायण त्रिपाठी ने खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को लेकर कहा कि “वीडी शर्मा बड़े लीडर हैं, इसलिए जनहित से अब उनका कोई वास्ता नहीं है।” वहीं सतना सांसद गणेश सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “गणेश सिंह संत हैं, उन्हें तो सिर्फ भूमि पूजन, लोकार्पण और भाषण से मतलब है।” रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के एक कथित बयान को लेकर भी त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा” जैसा बयान गैर-जिम्मेदाराना है और यह सत्ता से उपजे घमंड को दर्शाता है। पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को अपने हक और अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। उन्होंने छोटे राज्यों की परिकल्पना के साथ विंध्य-बुंदेलखंड के सम्मान, अधिकार और विकास की लड़ाई को जनआंदोलन बनाने की जरूरत बताई। नारायण त्रिपाठी के इन तीखे बयानों के बाद विंध्य-बुंदेलखंड की राजनीति में एक बार फिर क्षेत्रीय अधिकार और छोटे राज्य की मांग को लेकर बहस तेज होने के संकेत हैं। VD Sharma Ganesh Singh Janardan Mishra Narayan Tripathi | #breakingnewswala #MPNews #BNWTV - Gwalior Gird News