
*एचसीएस में चयन होने पर अभिषेक माहौर का पैतृक घर रेवाड़ी पहुंचने पर धानक समाज ने किया जोरदार स्वागत*
*रेवाड़ी, 17 अक्टूबर।*
एचसीएस में चयन होने पर आज अभिषेक माहौर के अपने पैतृक घर रेवाड़ी पहुंचने पर धानक समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस स्वागत समारोह में पहुंचे समाज के नेता ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि समाज के होनहार अभिषेक माहौर का एचसीएस में चयन पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के उन सभी होनहार युवाओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर एचसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज के हजारों बच्चों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा है। आपने साबित किया है कि मजबूत संकल्प, सही दिशा, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ओमप्रकाश डाबला ने अभिषेक से विनम्र आग्रह किया कि अपनी व्यस्तता में से कुछ समय निकालकर समाज के उन बच्चों का मार्गदर्शन करें, जो सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आपके अनुभव, सुझाव और मार्गदर्शन से किसी दूसरे बच्चे का भविष्य संवर सकता है।
इस अवसर पर सुभाष सोलंकी, संत कबीर ट्रस्ट के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल, दयाराम मोरवाल, डॉ सतबीर सिंह इंदौरा, अशोक सोलंकी, डॉ प्रभाती, शीश राम बागड़ी धारूहेड़ा, जगत सिंह निनानिया, अशोक मसीत, प्रकाश खनगवाल, गजराज नांदा, उमेद सिंह अहरोद, गोपाल मास्टर, राकेश मास्टर, संदीप कंवाली, मुकेश जूड़ी आदि मौजूद रहे।
---
Haryana, India | Oct 18, 2026