
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: छपरा खेल भवन में आयोजित योग कार्यक्रम में विधायक छोटी कुमारी ने किया योगाभ्यास...
#छपरा | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन सारण द्वारा छपरा स्थित खेल भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छपरा विधायक छोटी कुमारी शामिल हुईं और योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग करने का संदेश दिया.
योग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी के अलावा जिलाधिकारी सारण सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.
बता दें कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए योग के महत्व को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.
विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि योग केवल शरीर को निरोग रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल का भी आधार है. उन्होंने कहा कि हम सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए.
#Saran #chapra #InternationalYogaDay #yogaday
Chapra, Saran | Jun 21, 2026