तीन दिवसीय रक्षाबंधन मेला 7 अगस्त से। अग्रवाल संघ द्वारा गांधी मैरिज होम में किया जा रहा आयोजन👇
मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार, व्यवसाय एवं आत्मनिर्भरता के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा, कौशल एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
मेले में महिला उद्यमियों द्वारा राखियाँ, वस्त्र, आभूषण, पूजा सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन, गृह सज्जा सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद, खाद्य सामग्री तथा अन्य घरेलू एवं उपयोगी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यह आयोजन महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।