
#महोबा - राज्य मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, उ०प्र० शासन कृष्णा पासवान द्वारा गोवंश संरक्षण एवं विभागीय योजनाओं की गई समीक्षा बैठक ।
राज्य मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण, भूसा भण्डारण, गोचर भूमि पर हरा चारा उत्पादन एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में मंत्री द्वारा वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए समस्त गौ आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गौशाला में गोवंशों के सुरक्षित आश्रय हेतु चबूतरों व जहां जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने की सम्भवना है वहां पर तत्काल खण्डजा-पण्डजा का निर्माण कराया जाए जिससे वर्षा के दौरान गोवंश सुरक्षित रह सके।
वही राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत सुपुर्द गौवंशों को सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को नियमानुसार संचालित किये जाने के निर्देश दिये । उन्होंने निर्देश दिए कि गौशालाओं में संरक्षित समस्त गोवंशों एवं जनपद के अन्य पशुओं का शत्-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए जिससे उन्हें संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके ।
इसके साथ ही बैठक में गोचर भूमि पर नेपियर घास की बुवाई कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये जिससे गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंशों को हरा चारा पर्याप्त मात्रा में मिल सके।
#mahoba #gaushala #news #bjp
Mahoba, Mahoba | Aug 22, 2026