शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ विधायक कमलेश ठाकुर ने मनाया करवा चौथ #kangralive #dehra
देहरा की विधायक ने माताओं-बहनों को दी पर्व की शुभकामनाएं, दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सौभाग्य की कामना की
देहरा। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने शिमला में अपने पति एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विधायक कमलेश ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “मेरी सभी माताओं-बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर सभी के दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख और सौभाग्य बनाए रखें।”
उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में खुशहाली, आपसी विश्वास और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है।
Kangra, Kangra | Oct 29, 2026