Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

#बरसात से पहले नालियों की सफाई कराए नगर पंचायत : एडवोकेट #जितेश वर्मा #बलिया #आदर्श नगर पंचायत #सिकन्दरपुर के सभी 15 वार्डों में बरसात से पहले नालियों की सफाई न होने पर स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है। वार्ड नंबर 12 के निवासी एडवोकेट जितेश कुमार वर्मा ने नगर पंचायत प्रशासन पर समय से सफाई न कराने का आरोप लगाया है। एडवोकेट जितेश कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्व वर्षों में भी नालियों की सफाई के अभाव में बरसात का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया था और लोगों के घरों में घुस गया था। इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में गर्मी के बाद बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो जाम नालियों का गंदा पानी फिर से सड़कों और घरों में भर जाएगा। एडवोकेट जितेश कुमार वर्मा ने नगर पंचायत सिकंदरपुर प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बरसात शुरू होने से पहले सभी 15 वार्डों में नालियों की तत्काल साफ-सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। इससे जलभराव और गंदगी की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। #dmballia

Sikanderpur, Ballia | Jun 3, 2026

MORE NEWS