कैमूर पहाड़ी में वन्यजीव शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
नौहट्टा थाना क्षेत्र की कैमूर पहाड़ी स्थित रेहल चेकनाका के पास वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक रेगुलर (भरठुआ) राइफल, करीब 30 किलो वन्यजीव का मांस और होंडा लिवो बाइक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लौड़ी गांव निवासी नीतीश उरांव व करन उरांव तथा जरदाग गांव निवासी विनोद उरांव के रूप में हुई है। वन विभाग के अनुसार, तीनों शिकार के बाद मांस लेकर बाइक से रेहल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
डीएफओ स्टालिन फिडेल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के दौरान कैमूर पहाड़ी में निगरानी बढ़ाई गई है। वन्यजीवों के अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#रोहतास #नौहट्टा #कैमूरपहाड़ी #वनविभाग #वन्यजीव #वन्यजीवसंरक्षण #अवैधशिकार #रेहल #रोहताससमाचार #अपनारोहतास