
#महोबा - जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उर्वरक समिति की बैठक कैम्प कार्यालय के सभागार में की गई । जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये ।
1. आगामी 03 माह की कार्ययोजना एवं गत 02 वर्षों में बिक्री मात्रा के साथ माह के अन्त में समस्त बिक्री केन्द्रो समिति एवं निजी केन्द्रो की बैठक पृथक-पृथक आयोजित करायी जाये।
2. समस्त सहकारी बिक्री केन्द्रो पर मानक अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाये।
3. जनपद में वर्तमान समय में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। फिर भी यदि किसी क्षेत्र में उर्वरकों की कमी महसूस हो रही है तो तत्काल इसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी / सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता) को दिया जाये तथा त्वरित गति से सम्बन्धित क्षेत्र में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये ।
4. समस्त फुटकर उर्वरक बिक्री केन्द्रो में भीड की स्थिति में अप्रिय घटना से बचने हेतु सी०सी०टी०वी० कैमरे एक सप्ताह के अन्दर लगवाये जाये।
5. समस्त उर्वरक विकी केन्द्र रेट बोड/स्टॉक बोर्ड एवं स्टॉक / बिकी पंजिका अघतन स्थिति में रखे तथा कृषको को पॉश विक्रय रसीद उपलब्ध कराये।
उक्त के अतिरिक्त कृषको को उर्वरक निर्धारित दर पर बिना अन्य उत्पाद के टैगिंग के सुगमता से उपलब्ध कराया जाये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार एवं जनपद स्तरीय निगरानी समिति के समस्त सदस्य तथा उर्वरक प्रदायकर्ता कम्पनी प्रतिनिधि, थोक / फुटकर (बार्डर के विकी केन्द्र) विक्रेता उपस्थित रहे ।
#mahoba #news #highlight #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Aug 14, 2026