
प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मृत्यु, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
शंकरगढ़। थाना क्षेत्र के नारीबारी अंतर्गत जगदम्बा क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। परिजनों ने क्लीनिक संचालक एवं डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर नवजात शिशु के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार शिव बाबू यादव पुत्र राम रूप यादव निवासी जनवा, टकटई, शंकरगढ़ प्रयागराज ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे मरीज कुसुम यादव को प्रसव के लिए नारीबारी अंतर्गत जगदम्बा क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। जहां पर कुसुम का प्रसव भी कराया गया।प्रसव के बाद मौजूद नर्स ने बताया कि जच्चा बच्चा सुरक्षित है आप बच्चे के लिए कपड़े ले आईए। मेरे द्वारा बाजार से कपड़े लाने पर के बाद मुझे नर्स द्वारा बताया गया कि आपके बच्चे की मृत्यु हो गई है और मेरे मैरिज कुसुम को भी जबरदस्ती हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया गया है। उक्त प्रकरण के संबंध में चौकी प्रभारी अमित सिंह द्वारा बताया गया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। शिकायती पत्र के आधार पर नवजात शिशु केशव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना से सम्बंधित मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
#ViralNewsUpdate