कौंधियारा क्षेत्र में नहरें सूखी, सिंचाई के लिए किसान परेशान,सूख रही धान की फसल..
प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र में नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। कई नहरें सूखी पड़ी हैं, जिससे धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में खेतों की नमी कम होने लगी है और फसल बचाने के लिए किसानों को निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है। डीजल-बिजली का अतिरिक्त खर्च बढ़ने से खेती की लागत भी बढ़ रही है। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह स्थिति बड़ी परेशानी बन गई है।
#CMYogiAdityanath