रानीताल–बत्तीस मील सड़क पर भारी लैंडस्लाइड, बार-बार बंद हो रहा रास्ता; वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह | Kangra Express
कांगड़ा/लंज : रानीताल से बत्तीस मील (कोटला) सड़क पर किमी 17/530, बट्टू वाला स्थान के पास भारी लैंडस्लाइड लगातार जारी है। इसके चलते सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लंज उप-मंडल के लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि रानीताल से बत्तीस मील और बत्तीस मील से रानीताल की ओर आने-जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
⚠️ लैंडस्लाइड के चलते इस सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। वाहन चालक सावधानी बरतें और विभाग की सलाह के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
Kangra, Kangra | Sep 4, 2026