
BREAKING NEWS पींजरी पैंठ में भाकियू (चौधरी चरण सिंह) ने मनाई गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि
**पींजरी पैंठ:** अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पींजरी पैंठ स्थित जिला कार्यालय पर भारत के राष्ट्रगान के रचयिता, महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य, संगीत और दर्शन के वैश्विक शिखर पुरुष थे। वह केवल एक रचनाकार नहीं, बल्कि भारतीय चेतना और राष्ट्रीयता के अप्रतिम संवाहक थे। उनका कालजयी साहित्य और राष्ट्रगान 'जन गण मन' युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करता रहेगा। @followers@highlightकृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshBrajesh Pathak JournalistHirdesh ChaudharyGourav Singh Mintorianमुकेश कुमार पत्रकार गोंडा अलीगढ़ मीडिया
Koil, Aligarh | Aug 7, 2026