
समाजसेवी दिलीप सिंह गौर (लाला )ने बढ़ाया मदद का हाथ*
बांदा रोटी बैंक की वैन को मिले चार नए टायर-ट्यूब,
*बांदा।* गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगातार सक्रिय बांदा रोटी बैंक सोसाइटी को समाजसेवी दिलीप सिंह गौर ने बड़ी मदद दी है। उन्होंने संस्था की वैन के लिए चार नए टायर-ट्यूब भेंट किए हैं।
बता दें कि रोटी बैंक की वैन के टायर लंबे समय से खराब थे, जिससे जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने में टीम को काफी परेशानी हो रही थी। मोहल्ला जरैली कोठी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप सिंह गौर (लाला )को जब इस समस्या की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत चार नए टायर-ट्यूब देकर सेवा के इस रथ को फिर से दौड़ने लायक बना दिया
*कौन हैं दिलीप सिंह गौर ?*
दिलीप सिंह गौर बांदा शहर के एक प्रतिष्ठित और बेहद सरल स्वभाव के समाजसेवी हैं। समाजसेवा उनका कोई दिखावा नहीं बल्कि जज्बा है। वह हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। चाहे धार्मिक कार्य हो, जरूरतमंद की मदद हो या शहर के किसी सामाजिक संगठन को सहयोग देना हो - दिलीप सिंह गौर का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी दरियादिली और नेकदिली के कारण ही शहर में उन्हें सभी वर्गों का चहेता माना जाता है।
उनकी इस मदद से अब वैन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना रुकावट जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचा सकेगी।
बांदा रोटी बैंक परिवार ने दिलीप सिंह गौर का दिल से आभार जताया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि "समाजसेवा में उनका यह सहयोग हमारे लिए बड़ी ताकत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें खूब तरक्की, खुशियां और सफलता मिले।"
बांदा रोटी बैंक की यह मुहिम लगातार मानवता की मिसाल बन रही है, और ऐसे समाजसेवियों के सहयोग से यह कारवां और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Atarra, Banda | Sep 24, 2026