राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में केवाईसी अपडेट अनिवार्य, ग्राहकों से जल्द शाखा पहुँचने की अपील।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री मोहम्मद शहजाद।
डीडवाना कुचामन। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) की मकराना शाखा में बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों की केवाईसी प्रक्रिया अभी भी लंबित है। बैंक खातों के सुचारू संचालन और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए केवाईसी अपडेट करवाना अत्यंत आवश्यक है। शाखा प्रबंधन प्रिया मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन ग्राहकों ने लंबे समय से अपने खाते की केवाईसी पूर्ण नहीं करवाई है, वे जल्द से जल्द बैंक शाखा में उपस्थित होकर इस प्रक्रिया को पूरा करें। केवाईसी के अभाव में ग्राहकों के खातों से लेन-देन को रोका जा सकता है। बैंक प्रबंधन ने अपील की है कि केवाईसी के लिए बैंक आते समय ग्राहक अपने साथ मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटोकॉपी अवश्य लेकर आएं।