
महंगाई नियंत्रण में सरकार फेल--राजद नेता नवनीत कुमार झा
सरकार को एथेनॉल और चीनी का संतुलन करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए-- राजद नेता नवनीत
चीनी के दामों में वृद्धि पर नाराज हैं राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा
*भारतवर्ष लाइव*/शिवहर---- राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि सरकार को एथेनॉल और चीनी का संतुलन बनाए रखने को लेकर शीघ्र कदम उठाना चाहिए ताकि आम जनता का दोहन न हो सके।
उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है ।सरकार को महंगाई से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। चीनी जैसे पदार्थ के दाम बढ़ने से अन्य वस्तुओं के दामों पर प्रभाव पड़ेगा।
शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत झा ने कहा है कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण ऊर्जा आत्मनिर्भरता और किसानो की आय बढ़ाने की दिशा में एक और अहम कदम है लेकिन इसके कारण घरेलू बाजारों में चीनी की किल्लत और कीमत में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए। चीनी के दाम बढ़ने से आम जनता के साथ-साथ कारोबार हो गई है महंगी।
श्री झा ने कहां है कि इन पहलुओं को ध्यान रखना बहुत जरूरी है ।सरकार को एथेनॉल उत्पादन और चीनी की घरेलू मांगों में सटीक संतुलन बनाना चाहिए।
राजद के वरिष्ठ नेता व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि बाजार में चीनी के स्टॉक पर आपूर्ति की नियमित निगरानी होनी चाहिए ताकि कमी होने पर समय रहते आयात जैसे कदम उठाए जा सके। सरकार को ऐसी नीति बनाना चाहिए जिससे किसानों को लाभ, चीनी मिलों की स्थिरता और आम उपभोक्ताओं को उचित दाम पर चीनी मिल सके।