दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम ने गांधी सरोवर तालाब का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura बात मनकौल गांव की सनैया पंचयात News Bihar pk Sheikhpura Police #sheikhupura #dmsheikhpura #bihar #BiharNews
शेखपुरा। दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर 21 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने बरबीघा प्रखंड स्थित गांधी सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने तालाब एवं घाट के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियां समय पर पूरी कर विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।