Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव निमाड़ की धरती संतों, संस्कृति और लोक परंपराओं से समृद्ध रही बाबा खाटू श्याम का त्याग, वीरता-विनम्रता और समर्पण का सर्वाेच्च उदाहरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाटू श्याम मंदिर तलून (बड़वानी) के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को किया वर्चुअली संबोधित ---- सतना 01 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने कहा है कि बड़वानी सहित निमाड़ की धरती संतों, संस्कृति और लोक परंपराओं से समृद्ध रही है। भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सही दिशा दिखाई है, उनके मार्गदर्शन से समाज में सद्भाव, संयम और सेवा की भावना विकसित होती है। गरीबों, जरूरतमंदों और पीड़ितों की सेवा ही सच्ची भक्ति है, समाज तभी आगे बढ़ता है जब धर्म और सेवा साथ चलते हैं, यही भारतीय संस्कृति का मूल संदेश है। बड़वानी के समीप तलून में बनने वाला खाटू श्याम मंदिर इस गौरवशाली विरासत को मजबूत करेगा और आने वाली पीढ़ियां भी इस धरोहर से जुड़ेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तलून में खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बाबा श्री खाटू श्याम ने धर्म की रक्षा और लोक कल्याण के लिए किया त्याग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का अवसर केवल मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का पर्व है। बाबा श्री खाटू श्याम की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। बाबा खाटू श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के दुरूख हरने वाले देवता माने जाते हैं। बाबा खाटू श्याम को बर्बरीक का स्वरूप माना जाता है। महाभारत में उन्होंने धर्म की रक्षा और लोक कल्याण के लिए अपना शीश भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर दिया था। उनका यह अद्वितीय त्याग भारतीय संस्कृति में वीरता, विनम्रता और समर्पण का सर्वाेच्च उदाहरण है। मां नर्मदा माँ की परिक्रमा के बाद महंत श्री शशि गिरि जी महाराज के मन में खाटू श्याम मंदिर बनाने का विचार आया और शहर के भक्तों के सहयोग से मंदिर का सपना साकार हुआ। राज्य सरकार प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। यह मंदिर भी उस यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री खाटू श्याम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य तथा प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बड़वानी श्री बलवंत पटेल, महंत महामण्डलेश्वर श्री हरि सुरेन्द्र गिरी जी महाराज, अध्यक्ष खाटू श्याम मंदिर बड़वानी श्री शशि गिरि जी महाराज तथा अन्य संतगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh

Satna, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

MORE NEWS

*7 माह की गर्भवती पत्नी पर पति का कातिलाना हमला: शराब के नशे में गर्दन, पीठ और पेट पर किए चाकू से वार*
सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के मंडुलिहाई गांव में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, घायल फूला मवासी (23) की ससुराल देवलहा गांव में है। वह 24 जून से अपने मायके मंडुलिहाई में रह रही थी। बताया गया है कि दो दिन पहले उसका पति रामकिशोर मवासी भी वहां पहुंच गया था। गुरुवार सुबह उसने पत्नी को 300 रुपए दिए थे। दोपहर में शराब पीकर लौटने के बाद वह पैसे वापस मांगने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर रामकिशोर ने चाकू निकालकर फूला पर हमला कर दिया। उसने गर्भवती पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर कई वार किए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में फूला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, रामकिशोर की शराबखोरी से परेशान होकर फूला मायके में रह रही थी और ससुराल वापस नहीं जाना चाहती थी। इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
*ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधा*
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी रामकिशोर को पकड़कर खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

*7 माह की गर्भवती पत्नी पर पति का कातिलाना हमला: शराब के नशे में गर्दन, पीठ और पेट पर किए चाकू से वार* सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के मंडुलिहाई गांव में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, घायल फूला मवासी (23) की ससुराल देवलहा गांव में है। वह 24 जून से अपने मायके मंडुलिहाई में रह रही थी। बताया गया है कि दो दिन पहले उसका पति रामकिशोर मवासी भी वहां पहुंच गया था। गुरुवार सुबह उसने पत्नी को 300 रुपए दिए थे। दोपहर में शराब पीकर लौटने के बाद वह पैसे वापस मांगने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर रामकिशोर ने चाकू निकालकर फूला पर हमला कर दिया। उसने गर्भवती पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर कई वार किए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में फूला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, रामकिशोर की शराबखोरी से परेशान होकर फूला मायके में रह रही थी और ससुराल वापस नहीं जाना चाहती थी। इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। *ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधा* घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी रामकिशोर को पकड़कर खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026

सतना - जिले की कोठी थाना पुलिस ने मारपीट कर अडीबाजी के आरोपी शातिर बदमाश मनोज उर्फ मन्नू तनय रामनरेश सिंह 40 वर्ष निवासी झाली कोठी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर लूट हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 34 अपराध दर्ज है।*

सतना - जिले की कोठी थाना पुलिस ने मारपीट कर अडीबाजी के आरोपी शातिर बदमाश मनोज उर्फ मन्नू तनय रामनरेश सिंह 40 वर्ष निवासी झाली कोठी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर लूट हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 34 अपराध दर्ज है।*

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026

सतना,सायबर जागरूकता अभियान 

दिवस- 9

व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं बाजार जागरुकता

पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मंडी, हाट-बाजार एवं दुकानों में जागरुकता गतिविधियां ।

QR कोड फ्रॉड एवं ऑनलाइन भुगतान सुरक्षा पर जानकारी।

सतना,सायबर जागरूकता अभियान दिवस- 9 व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं बाजार जागरुकता पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मंडी, हाट-बाजार एवं दुकानों में जागरुकता गतिविधियां । QR कोड फ्रॉड एवं ऑनलाइन भुगतान सुरक्षा पर जानकारी।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026

सतना,उचेहरा के 6 मंदिर मे चोरी करने के साथ समान खरीदने वालो को उचेहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
उचेहरा पुलिस ने मंदिरों में पीतल के घंटे और अन्य सामग्री की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 1 आरोपी अभी भी फरार होना बताया गया हैं। पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और उनकी टीम ने 
मिल कर मंदिरो मे लगातार हो रही चोरियो के बड़े मामले का खुलासा किया हैं। पकडे गए चोरो व खरीद दारो के पास से पीतल के घंटे बरामद होना बताया गया हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उचेहरा क्षेत्र के कई मंदिरों से चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल के घंटे, कलश और अन्य सामग्री बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 37,600 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सतना,उचेहरा के 6 मंदिर मे चोरी करने के साथ समान खरीदने वालो को उचेहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।* उचेहरा पुलिस ने मंदिरों में पीतल के घंटे और अन्य सामग्री की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 1 आरोपी अभी भी फरार होना बताया गया हैं। पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और उनकी टीम ने मिल कर मंदिरो मे लगातार हो रही चोरियो के बड़े मामले का खुलासा किया हैं। पकडे गए चोरो व खरीद दारो के पास से पीतल के घंटे बरामद होना बताया गया हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उचेहरा क्षेत्र के कई मंदिरों से चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल के घंटे, कलश और अन्य सामग्री बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 37,600 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026

सतना जिला अस्पताल परिसर में भरा पानी

सतना जिला अस्पताल परिसर में भरा पानी

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026