सतना - जिले की कोठी थाना पुलिस ने मारपीट कर अडीबाजी के आरोपी शातिर बदमाश मनोज उर्फ मन्नू तनय रामनरेश सिंह 40 वर्ष निवासी झाली कोठी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर लूट हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 34 अपराध दर्ज है।*