Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

सतना जिला अस्पताल परिसर में भरा पानी

MORE NEWS

*7 माह की गर्भवती पत्नी पर पति का कातिलाना हमला: शराब के नशे में गर्दन, पीठ और पेट पर किए चाकू से वार*
सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के मंडुलिहाई गांव में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, घायल फूला मवासी (23) की ससुराल देवलहा गांव में है। वह 24 जून से अपने मायके मंडुलिहाई में रह रही थी। बताया गया है कि दो दिन पहले उसका पति रामकिशोर मवासी भी वहां पहुंच गया था। गुरुवार सुबह उसने पत्नी को 300 रुपए दिए थे। दोपहर में शराब पीकर लौटने के बाद वह पैसे वापस मांगने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर रामकिशोर ने चाकू निकालकर फूला पर हमला कर दिया। उसने गर्भवती पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर कई वार किए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में फूला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, रामकिशोर की शराबखोरी से परेशान होकर फूला मायके में रह रही थी और ससुराल वापस नहीं जाना चाहती थी। इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
*ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधा*
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी रामकिशोर को पकड़कर खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

*7 माह की गर्भवती पत्नी पर पति का कातिलाना हमला: शराब के नशे में गर्दन, पीठ और पेट पर किए चाकू से वार* सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के मंडुलिहाई गांव में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, घायल फूला मवासी (23) की ससुराल देवलहा गांव में है। वह 24 जून से अपने मायके मंडुलिहाई में रह रही थी। बताया गया है कि दो दिन पहले उसका पति रामकिशोर मवासी भी वहां पहुंच गया था। गुरुवार सुबह उसने पत्नी को 300 रुपए दिए थे। दोपहर में शराब पीकर लौटने के बाद वह पैसे वापस मांगने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर रामकिशोर ने चाकू निकालकर फूला पर हमला कर दिया। उसने गर्भवती पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर कई वार किए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में फूला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, रामकिशोर की शराबखोरी से परेशान होकर फूला मायके में रह रही थी और ससुराल वापस नहीं जाना चाहती थी। इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। *ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधा* घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी रामकिशोर को पकड़कर खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026

सतना - जिले की कोठी थाना पुलिस ने मारपीट कर अडीबाजी के आरोपी शातिर बदमाश मनोज उर्फ मन्नू तनय रामनरेश सिंह 40 वर्ष निवासी झाली कोठी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर लूट हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 34 अपराध दर्ज है।*

सतना - जिले की कोठी थाना पुलिस ने मारपीट कर अडीबाजी के आरोपी शातिर बदमाश मनोज उर्फ मन्नू तनय रामनरेश सिंह 40 वर्ष निवासी झाली कोठी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर लूट हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 34 अपराध दर्ज है।*

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026

सतना,सायबर जागरूकता अभियान 

दिवस- 9

व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं बाजार जागरुकता

पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मंडी, हाट-बाजार एवं दुकानों में जागरुकता गतिविधियां ।

QR कोड फ्रॉड एवं ऑनलाइन भुगतान सुरक्षा पर जानकारी।

सतना,सायबर जागरूकता अभियान दिवस- 9 व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं बाजार जागरुकता पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मंडी, हाट-बाजार एवं दुकानों में जागरुकता गतिविधियां । QR कोड फ्रॉड एवं ऑनलाइन भुगतान सुरक्षा पर जानकारी।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026

सतना,उचेहरा के 6 मंदिर मे चोरी करने के साथ समान खरीदने वालो को उचेहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
उचेहरा पुलिस ने मंदिरों में पीतल के घंटे और अन्य सामग्री की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 1 आरोपी अभी भी फरार होना बताया गया हैं। पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और उनकी टीम ने 
मिल कर मंदिरो मे लगातार हो रही चोरियो के बड़े मामले का खुलासा किया हैं। पकडे गए चोरो व खरीद दारो के पास से पीतल के घंटे बरामद होना बताया गया हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उचेहरा क्षेत्र के कई मंदिरों से चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल के घंटे, कलश और अन्य सामग्री बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 37,600 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सतना,उचेहरा के 6 मंदिर मे चोरी करने के साथ समान खरीदने वालो को उचेहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।* उचेहरा पुलिस ने मंदिरों में पीतल के घंटे और अन्य सामग्री की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 1 आरोपी अभी भी फरार होना बताया गया हैं। पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और उनकी टीम ने मिल कर मंदिरो मे लगातार हो रही चोरियो के बड़े मामले का खुलासा किया हैं। पकडे गए चोरो व खरीद दारो के पास से पीतल के घंटे बरामद होना बताया गया हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उचेहरा क्षेत्र के कई मंदिरों से चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल के घंटे, कलश और अन्य सामग्री बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 37,600 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 2, 2026