**शिवपुरी में विश्व मांगल्य सभा का भव्य सावन मेला 8 अगस्त को, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति होगी सम्मानित**
विश्व मांगल्य सभा जिला शिवपुरी द्वारा आगामी 8 अगस्त को होटल शगुन वाटिका में भव्य सावन मेले का विशाल आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलने वाले इस मेले में सभी प्रकार की सामग्रियों के विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन के दौरान सावन से संबंधित विविध सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य कर रही जिले की मातृशक्ति को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संस्था द्वारा शिवपुरी के समस्त नागरिकों को इस गरिमामयी मेले में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति मेले में अपना स्टॉल लगाना चाहता है, तो वह मोबाइल नंबर 8269690463 पर संपर्क कर सकता है।