*चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 20 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चंदेरिया के वर्ष 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह पड़िहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं विद्युत अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कुल 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत अधिकाधिक इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु डीएसटी प्रभारी निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार एवं टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना चंदेरिया के वर्ष 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण मे�