बकाया पैसे मांगने को लेकर विवाद में जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
बलिया। भीमपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बकाया पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के पिता और चाचा पर भी रॉड से हमला किया था। हमले में चाचा पप्पू राजभर बेहोश होकर गिर पड़े थे।
मामले में पुलिस ने अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू (29) निवासी गजियापुर को 21 अगस्त की शाम मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।
#बलिया #भीमपुरा #पुलिसकार्रवाई #हत्या_का_प्रयास #गिरफ्तारी