औरंगाबाद के दोमुहान मोड़ पर NH-139 पर रविवार देर रात बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार पीयूष और आदित्य मेला देखकर लौट रहे थे। ऑटो हरिहरगंज से आ रहा था। घायलों को 102 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पीयूष और चालक मृत्युंजय को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।