
मेजरगंज में चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे के अंदर दो आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक की वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मेजरगंज थाना में कांड संख्या 309/26 दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित अंसारी, निवासी रतनपुर, थाना मेजरगंज और दानिश अंसारी, निवासी मौलानगर, थाना बेलसंड के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। मृतक द्वारा अपनी पुत्री को ससुराल जाने से रोकने को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में मामले का खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।