
बागेश्वर: किन्नर समाज को बधाई में तय रकम से ज्यादा लेने पर लगेगा ₹10 हजार जुर्माना
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद बागेश्वर की बोर्ड बैठक में किन्नर समाज को बधाई के रूप में दी जाने वाली धनराशि को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया है। 25 अगस्त 2026 को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभासदों एवं नामित सभासदों की मौजूदगी में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
प्रेस नोट के अनुसार, किन्नर समाज के लोगों द्वारा बधाई के रूप में ली जाने वाली धनराशि के संबंध में चर्चा की गई। नगर पालिका ने बड़े शुभ कार्यों के लिए ₹5,100 और छोटे शुभ कार्यों के लिए ₹2,100 की राशि निर्धारित की है।
खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से निर्धारित राशि से अधिक देना चाहता है, तो वह अपनी इच्छा के अनुसार अधिक राशि दे सकता है। इसमें नगर पालिका की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
हालांकि, यदि किन्नर समाज के लोगों द्वारा निर्धारित धनराशि से अधिक राशि ली जाती है, तो संबंधित व्यक्ति पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव को नगर पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित किया है।
नगर पालिका के इस फैसले के बाद अब बागेश्वर में बधाई के नाम पर ली जाने वाली धनराशि को लेकर एक निर्धारित व्यवस्था लागू होने की बात सामने आई है।
#Bageshwar #BageshwarNews #UttarakhandNews #Uttarakhand #BageshwarNagarPalika #NagarPalikaBageshwar #KinnarSamaj #KinnarNews #NewsUpdate #BreakingNews #LocalNews #UttarakhandNewsUpdate #Badhai #HindiNews #BageshwarUpdate #uttarakhand #betalghatnews