जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ SIR-2026 को लेकर बैठक आयोजित
सरायकेला-खरसावां, 02 नवंबर 2026,सोमवार (भाग्य सागर) समाहरणालय सभागार में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत अब तक किए गए कार्यों एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। इस क्रम में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्राप्त प्रपत्र-6 के आवेदनों तथा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।...