भीषण सड़क हादसा मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास एसएच-58 पर गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक उदाकिशुनगंज नगर परिषद के वार्ड चार पश्चिम ब्राह्मण टोला निवासी सुनील मिश्र का पुत्र था. बताया गया कि शिवम घर पर रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाने के बाद जरूरी काम से पुरैनी जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के दौरान पिकअप चालक ने वाहन को दाहिनी ओर मोड़ दिया. तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया. हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #reelsviralシ #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ #पुलिस #गिरफ्तार #सुपौल #CrimeNews #स्कूल