
12 मन लकड़ी जमा कर रखी हैं’, नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार की सालों पहले कर ली थी तैयारी ; कहा था – सूखी लकड़ी इस्तेमाल करना
नाना पाटेकर की गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई. वे 75 साल के थे. उनके निधन से पूरे देश में मातम पसर गया है. हर कोई इस दिग्गज कलाकार के निधन पर शोक जता रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी पहले ही कर ली थी. ये बात खुद दिवंगत अभिनेता ने बताई थी.
नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी पहले ही कर ली थी
बता दें कि सितंबर 2023 में ‘एक इंटरव्यू के दौरान नाना ने कहा था कि वे मौत में यकीन रखते हैं और जानते हैं कि एक दिन उन्हें जाना ही होगा. अपने अंतिम संस्कार के बारे में उनका विचार बहुत ही सिंपल था, 12 मन लकड़ी. एक्टर ने कहा था,” हमको मालूम है कि हमें 12 मन लकड़ी लगने वाली है, यही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है. इसके साथ मैं चला जाऊंगा.”
नाना पाटेकर का निधनः 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौअंतिम संस्कार में सूखी लकड़ी ही चाहते थे नाना पाटेकर
उन्होंने खास तौर पर कहा था कि उनके अंतिम संस्कार में सूखी लकड़ी का ही इस्तेमाल किया जाए. उन्होंने कहा, “मैंने 12 मन लकड़ी जमा करके रखी है. वह सूखी है. मुझे उसी में जलाना. गीली लकड़ी का इस्तेमाल मत करना.” इसके पीछे की वजह और भी दिलचस्प थी. उन्होंने मज़ाक में कहा था, “फिर आंखों में आंसू आएंगे… ऐसे में मरते समय गलतफ़हमी हो सकती है कि वे मेरे लिए रो रहे हैं और आगे कहा, “कम से कम मरते समय गलतफ़हमी नहीं होनी चाहिए.”
नाना के कैसे बीते थे आखिरी पल?
गुरुवार सुबह गोवा में अपने घर पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का निधन हो गया. नाना के आखिरी पल अचानक आए. मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, एक्टर ने रात करीब 2:30 बजे एक दोस्त को बताया था कि उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है और सीने के बाईं ओर दर्द हो रहा है. बाद में वह दोस्त उनके डोना पाउला स्थित घर पहुंचा और उन्हें तकलीफ में पाया. जिसके बाद एक केयरटेकर को बुलाया गया और एम्बुलेंस भी बुलाई गई. पाटेकर को सुबह करीब 4:20 बजे मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा.
@followers #hollywood #HollywoodNews
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews #ChhattisgarhNews #chhattisgarhnewstoday #chhattisgarhnewsstatelivenews #ChhattisgarhNewsFlash #chhattisgarhnewsonline #ChhattisgarhNewsFeed
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Oct 8, 2026