*मिनी रैंकिंग शतरंज स्पर्धा सम्पन्न*
*बालक वर्ग में समर्थ गुप्ता विजेता, आद्वित उपाध्याय उपविजेता*
*बालिका वर्ग में संजीवनी कुर्रे विजेता, आभाश्री साहू उपविजेता*
.
मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय मिनी वर्ग अंडर -11वर्ष बालक- बालिका रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 01 नवंबर, दिन-रविवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से श्री हरजिंदर सिंह छाबड़ा (प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग) , विशिष्ट अतिथि श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर ( संचालक श्री राम कंप्यूटर ), श्रीमती लीना सिंह छाबड़ा ( प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ़ लिविंग) साथ ही मुंगेली जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों में श्री सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ), श्री सूर्यकान्त शर्मा (कोषाध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले एवं आर्बिट अमन कुमार मिरी, अनुराग बंजारे थे। स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान- समर्थ गुप्ता, द्वितीय स्थान - आद्वित उपाध्याय, तृतीय स्थान -आदित्य सिंह राजपूत,
चतुर्थ स्थान - प्रत्युश वाद्यकार एवं बालिका वर्ग में प्रथम-संजीवनी कुर्रे, द्वितीय-आभाश्री साहू, तृतीय-रेणुका खत्री, चतुर्थ-अनुष्का ताम्रकार रही। बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 500रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 450रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 400रु. नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र, चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाडियों को 350रु. नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र सहित सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री युगल किशोर राजपूत, श्री कामता सिंह कुर्रे, श्री अरविंद पांडे, श्री अजय बघेल, राजेश पाटले, मुकेश सिंह ने शुभकामनायें प्रदान की है।
@followers
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews #chhattisgarhnewstoday #chhattisgarhnewsstatelivenews #ChhattisgarhNewsFlash #chhattisgarhnewsonline #ChhattisgarhNewsFeed
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#bigbreakingnewshindi
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Nov 1, 2026