
गीता विद्यालय कुरुक्षेत्र में विद्या भारती के 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का भव्य शुभारंभ
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 37वाँ अखिल भारतीय खेलकूद समारोह – 2026 (शतरंज एवं फुटबॉल प्रतियोगिता) का उद्घाटन समारोह आज श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र में धूमधाम से संपन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के माननीय शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री मा०विजय जी नड्डा ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ खेलों के माध्यम से पंचकोशीय विकास पर कार्य करती है। उन्होंने कहा हमारे खिलाड़ी खेलों के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं विद्या भारती के दो खिलाड़ियों ने एशियन खेलों में पंजाब के विद्या भारती स्कूल से पढ़े विद्या भारती के छात्र नीरज ठाकुर ने भारत के लिए एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल प्राप्त किया व उन्होंने कहा जीत हमारे दिमाग में नहीं चढ़नी चाहिए और हार हमारे दिल में नहीं चढ़नी चाहिए हमारे खिलाड़ियों में देशभक्ति, संस्कृति व बिजली पानी का हमें कम से कम उपयोग करना चाहिए। प्लास्टिक का भी हमें उपयोग नहीं करना चाहिए। विद्या भारती का लक्ष्य है शिक्षा के साथ-साथ देश के अच्छे नागरिक बनाना। हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए जिससे हमारा शारीरिक विकास व हमारी बुद्धि का विकास भी होता है हमारी हिमाचल की बहन पुष्पा ने एशियाई खेलों में कबड्डी टीम का नेतृत्व कर देश का नाम रोशन किया है
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू शिक्षा समिति हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ ने की।
अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से खेलों का संदेश पूरे देश में जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ के संकल्प को विद्या भारती जमीनी स्तर पर साकार कर रही है। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति का निर्माण करती उन्होंने कहा हरियाणा का खिलाड़ी जीत के लिए खेलता है उन्होंने कहा हमें अर्जुन जैसी नजर रखते हुए अपने लक्ष्य को पहचानना चाहिए उन्होंने कहा हरियाणा के खिलाड़ी जीत के लिए ही खेलते हैं कुरुक्षेत्र की धरती यही बोल रही है कि अपना कमाल दिखाओ उन्होंने कहा आज के युवा का कर्तव्य है कि वह यह ध्यान रखें कि कोई भी हमारी संस्कृति, विचारधारा पर गलत विचारधारा के लोग कोई चोट तो नहीं कर रहे हैं उन्होंने बताया धर्म क्या है धर्म जीवन जीने की पद्धति हैं। भारत के 140 करोड लोगों ने संकल्प लिया कि हम अपने देश को आत्मनिर्भर बनायेगे। हमारे देश में 65 प्रतिशत नौजवान है हम अपने देश को प्रतिभा के दम पर विकसित करेंगे। भारत को विश्व गुरु बनायेंगे 2047 तक भारत विश्व का सबसे ताकतवर देश बने यह हमारा लक्ष्य है शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में खेलों के उद्घाटन मंत्र की विधिवत घोषणा की।
इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश के 11 प्रांतों से आए सैकड़ों छात्र भैया बहन खिलाड़ी जो शतरंज और फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 276 भैया- बहन शतरंज में व 384 भैया- बहन खिलाड़ी फुटबॉल में प्रतिभा गीता कर रहे हैं उनके साथ में 45 निर्णायक व 90 संरक्षक आचार्य व 10 अधिकारी हैं यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
बॉक्सर मनोज कुमार जोअर्जुनवाड़ी है ने अपने उद्बोधन में कहा हमारा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब भी जितता है तो वह हमारे देश का तिरंगा शान से लहराता है धूप, ठंड कुछ भी खिलाड़ी के लिए नहीं होता खिलाड़ी को इन चीजों की परवाह किए बगैर खेल खेलना चाहिए उन्होंने कहा कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, अच्छे खिलाड़ियों की नकल करो हमें इंडिविजुअल गेम खेलना चाहिए। खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड सिल्वर व कांस्य पदक लाता है तो हमारे देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उनका स्वागत करते हैं हमें आलस का त्याग कर अनुशासन में रहते हुए खेलों को खेलना चाहिए तभी खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास हो सकता है
इस अवसर पर विद्या भारती के उपाध्यक्ष चेतराम शर्मा,राजेश गोयल ,उत्तर क्षेत्र खेल- संयोजक मलखान सिंह, डॉ० प्रीतम सिंह (प्रांत सह- कार्यवाह) संजय कौशिक, विद्यालय के अध्यक्ष मोहिन्द्र पाल सिंगला, प्रबंधक विरेंद्र वालिया, कोषाध्यक्ष रमेश गुलाटी, निर्देशक अनिल कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य अनिल मदान सहित गणमान्य अतिथि, आचार्यगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।