शाहबाद में सफाई कर्मचारियों की बैठक, 5 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर बनाई रणनीति
शाहबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस शाहबाद में सफाई आयोग की सदस्य एवं भाजपा नेत्री रेखा वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।