
#फाफामऊ पुल पर भारी वाहनों व बसों का आवागमन बंद, रूटिंग शास्त्री ब्रिज के माध्यम से!
______ दिनांक 11 सितंबर_____ 2026______________
#प्रयागराज — बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों के चलते प्रयागराज में फाफामऊ पुल पर शुक्रवार से फाफामऊ से जाने वाली और आने वाली लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर मार्गों की रोडवेज व निजी बसों के साथ ही भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
#मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर फाफामऊ होकर चलने वाली सभी बसों को शास्त्री ब्रिज, झूंसी, अंदावा और सहसों के रास्ते से चलाया जाएगा।
मंडलायुक्त ने यह निर्णय यातायात पुलिस की सलाह पर लिया।
#रेलवे व सड़क यातायात में हो रहे जाम तथा बारिश से हुई सड़कों की हानी का आकलन करते हुए गुरुवार को गांधी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिले के विभिन्न हिस्सों में बन रहे जाम और क्षतिग्रस्त मार्गों की स्थिति पर चर्चा हुई।
#अस्थायी व्यवस्था या दीर्घकालिक?
प्रारंभिक तौर पर प्रशासन ने यह व्यवस्था एक माह के लिए बताई है, पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों का कहना था कि यह व्यवस्था सिक्स-लेन पुल के बन जाने तक लागू रह सकती है। सिक्स-लेन पुल के शुरू होने के बाद भारी वाहनों के फाफामऊ पुल पर आने की आवश्यकता ही समाप्त हो जाएगी।
#सड़कें कितनी खराब हुईं?
बैठक में यह भी बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र की लगभग 96 किलोमीटर सड़कें इस बार खराब हो चुकी हैं। इन सड़कों की मरम्मत के लिए छह करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है।
#वहीं पीडीए ने 38 सड़कों का चिन्हांकन कर संबंधित एजेंसी के माध्यम से डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के अंतर्गत शीघ्र गड्ढा निवारण का काम आरंभ करने को कहा है। लोक निर्माण विभाग की 111 सड़कों के मरम्मत का बजट अनुमान (एस्टीमेट) अभी तैयार किया जा रहा है।
#मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि बारिश रुकते ही सभी सड़कों के मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किए जाएं।
जाम के प्रमुख स्थल चिन्हित
#यातायात पुलिस के एसीपी द्वारा चिह्नित प्रमुख जाम स्थानों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इनमें बांगड़ धर्मशाला, सीएमपी डिग्री कॉलेज के आसपास, फाफामऊ ब्रिज, तेलियरगंज के कुछ हिस्से तथा मेडिकल चौराहे से रामबाग फ्लाईओवर पर चढ़ने वाली लोन शामिल हैं।
#प्रशासन ने कहा है कि इन स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ कर जाम कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।____ #गया-#दर्पण-#न्यूज़-#हिंदी #दैनिक #चीफ #एडिटर __ #सोमराज #स्वर्णकार #facebookviral #policecommissionerPrayagraj #dmpragraj #publicspeaking #allIndianews