जुआरियों पर सेवढ़ा पुलिस का शिकंजा, 6 आरोपी गिरफ्तार
₹8,200 नकद और ताश की गड्डी जब्त, थाना प्रभारी राजीव बिरथरे की टीम की कार्रवाई
सेवढ़ा। जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेवढ़ा पुलिस ने बजरिया मोहल्ले में दबिश देकर जुआ खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹8,200 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला और एसडीओपी दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव बिरथरे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 117/26 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी: मोनू खान, अमर रावत, रवि ताम्रकर, राजीव गुप्ता, शैलेन्द्र यादव और सावंत उर्फ प्रशान्त शर्मा। सभी वार्ड क्रमांक 13, सेवढ़ा के निवासी हैं।
कार्रवाई में अहम भूमिका: थाना प्रभारी राजीव बिरथरे, प्रधान आरक्षक मुकेश सगर, आरक्षक राहुल शर्मा, अमित गोयल, नीतेश त्यागी, गिर्राज गुर्जर एवं रोहित जाट।