पांच किलोग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार
पांकी: पीपराटांड़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोरोदीरी गांव के खांखर टोला स्थित स्कूल के पास से 05किलोग्राम अफीम के दो तस्करों कमल यादव व जयश्री यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों पांकी थाना क्षेत्र के बेडरूम गांव निवासी हैं। पीपराटांड़ थाना परिसर में लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार व थाना प्रभारी नीलेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। है आगे भी आपरेशन प्रहार एवं सफाया के तहत यह कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार दोनों तस्करों को थाना कांड संख्या 45/2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Panki, Palamu | Aug 18, 2026