
बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बदहाल सड़क, सिर्फ आश्वासनों से परेशान वार्ड 2 के निवासी!
मुरलीधर व्यास कॉलोनी (नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, वार्ड 2) में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय निवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और प्रशासन की टालमटोल से त्रस्त हैं।
वार्ड के निवासी नवरत्न पुरोहित ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि वे इस समस्या को लेकर विधायक सेवा केंद्र कई बार जा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ नए बहाने सुनने को मिलते हैं: पहले कहा गया: "अभी बजट नहीं है।"बजट आने पर कहा गया: "अभी डामर नहीं है।" और अब कल जाने पर कहा गया: "चुनाव के बाद शायद बनेगी।"
पुरोहित ने कहा कि आखिर जनता कब तक इन खोखले वादों का इंतज़ार करेगी? जब बजट आ चुका है तो चुनाव तक सड़क का काम क्यों टाला जा रहा है?
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक जनता की यह आवाज पहुंच सके!
आपके वार्ड में भी कोई समस्या है?
हमें तुरंत व्हाट्सप्प करें: 9831446506
पल-पल की खबरों के लिए फॉलो करें: The Bikaner News
#Bikaner #TheBikanerNews #MurlidharVyasColony #BikanerUpdate #Ward2 #Rajasthan #PublicIssue #BikanerCity Jethanand Vyas