
अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
विहिप-बजरंग दल ने शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कालपी के तत्वावधान में शुक्रवार को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव तथा राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।
सदर बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सहसंयोजक हर्ष विश्नोई ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र शिंग एवं रमेश जी भाई साहब ने विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखंड भारत केवल भौगोलिक सीमाओं की अवधारणा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और गौरव का प्रतीक है।
वक्ताओं ने युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने तथा राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और देश की सेवा के प्रति संकल्प लिया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष बबन ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष कल्लू तरी, बजरंग दल नगर संयोजक आदित्य पंडित, मोहन शुक्ला, लाल सेंगर, निखिल पंडित, सोनू पंडित, नंदी साहू, राम जी जाटव, विशाल कुमार, धीरू शिंग, गोलू शिंग सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
#अखंडभारतसंकल्पदिवस #विश्वहिंदूपरिषद #बजरंगदल #कालपी
#जालौन #राष्ट्रभक्ति #राष्ट्रसेवा #भारत_माता #राष्ट्रीय_एकता
#युवा_शक्ति #कालपी_न्यूज़ #जालौन_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लेटेस्ट_न्यूज #जय_हिंद #भारत_माता_की_जय Harsh Vishnoi
Kalpi, Jalaun | Aug 14, 2026