उत्तराँचल फारेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रभागीय वनाधिकारीयों को मांग पत्र देकर कि शिष्टाचार भेंट
#रामनगरहैडलाइन - उत्तराँचल फारेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर एवं रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया से मुलाक़ात कि है, उत्तराँचल फारेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन कि शाखा रामनगर द्वारा वन परिसर की सुरक्षा एवं विभिन्न विचारणीय बिंदुओं के निराकरण के संबंध में शिष्टाचार मुलाक़ात करके इस संबंध में दोनों अधिकारियों द्वारा सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है, इसके साथ ही सुझाव रखा गया की आने वाले समय में फील्ड डायरेक्टर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व महोदय की अध्यक्षता में पुनः एक संयुक्त बैठक कर समस्याओं के निराकरण हेतु अंतिम निर्णय लिया जाएगा।